ताज़ा खबर कोरोना खतरे के बीच मलेशिया एयरपोर्ट पर फंसे 280 भारतीय, लगा रहे मदद की गुहार.    |     भारत में कोई आर्थिक मंदी नहीं है- निर्मला सीतारमण.    |     राशिफल 11 सितंबर 2019.    |     राशिफल 27 अगस्त 2019.    |     अगर आप दिन में एक बार आहार ले रहे हैं …….    |    

फरीदाबाद थाने में महिला की पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें पूरा मामला

By DAYANAND MOHITE | published: मई 28, 2019 02:04 PM 2019-02-12T14:15:30+5:30

फरीदाबाद थाने में महिला की पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानें पूरा मामला

शहर : faridabad

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक महिला को आधी रात थाने में पीटने वाले मामले में  हरियाणा पुलिस ने पांच हेडकांस्टेबलों को निलंबित कर दिया है। इनमें से तीन विशेष पुलिस अधिकारियों को सेवा से हटा दिया है। मामले में कुल पांच पुलिसकर्मी पर एफआईआर दर्ज किया गया है।  हेड कांस्टेबल बलदेव और रोहित सहित पांच को निलंबित करने के साथ  एसपीओ कृष्ण, हरपाल और दिनेश को सेवा से हटाया गया है। पुलिस द्वारा ये कार्रवाई महिला को पीटे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद किया गया है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि थाने में पुलिसकर्मी एक महिला को बेल्ट से बर्बरतापूर्वक पीट रहे हैं। जांच के बाद पता चला है कि ये वीडियो फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के आदर्श नगर थाने के रूप में हुई है। एक महिला को पुलिस द्वारा इस कदर पिटाई की वीडियो वायरल होने के बाद महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया ने संज्ञान लेते हुए पुलिस कमीश्नर और डीजीपी को मामले की जांच के लिए अपील की थी। जिसके बाद अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।

बल्लभगढ़ के एसीपी जयवीर राठी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है, जो कि बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक पीड़ित महिला के बारे में जानकारी नहीं मिली है लेकिन पुलिसकर्मियों की पहचान कर ली गई है और शिकायत भी दर्ज किया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि ये वीडियो 2018 के अक्टूबर का है।

 

पिछला

मुंबई में संपत्ति विवाद में युवक को गोली मारी
मुंबई में संपत्ति विवाद में युवक को गोली मारी

उपनगर मानखुर्द में सोमवार को दो लोगों ने संपत्ति के एक विवाद में 30 साल के शख्....

और पढो

आगामी  

नवी मुंबई: ACB ने रिश्वत लेने के मामले में पुलिसकर्मी समेत 2 को किया गिरफ्तार
नवी मुंबई: ACB ने रिश्वत लेने के मामले में पुलिसकर्मी समेत 2 को किया गिरफ्तार

प्रतिबंधित पान मसाला बेचने को लेकर विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के ....

और पढो