ताज़ा खबर कोरोना खतरे के बीच मलेशिया एयरपोर्ट पर फंसे 280 भारतीय, लगा रहे मदद की गुहार.    |     भारत में कोई आर्थिक मंदी नहीं है- निर्मला सीतारमण.    |     राशिफल 11 सितंबर 2019.    |     राशिफल 27 अगस्त 2019.    |     अगर आप दिन में एक बार आहार ले रहे हैं …….    |    

कोरोना वायरस की वजह से स्पेन के 2 खेल पत्रकारों की मौत

By DAYANAND MOHITE | published: मार्च 21, 2020 03:19 PM 2019-02-12T14:15:30+5:30

कोरोना वायरस की वजह से स्पेन के 2 खेल पत्रकारों की मौत

शहर : आंतरराष्ट्रीय

कोराना वायरस  का कहर पूरी दुनिया में बरकरार है. अब इस बीमारी की वजह से स्पेन में 2 खेल पत्रकारों की मौत हो गई है. इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रेस एसोसिएशन (AIPS) के मुताबिक 59 साल के जोस मारिया कैनडेला  और 78 साल के थॉमस डिएज वाल्डेस  की  इस खतरनाक बीमारी की वजह से मौत हो गई. जोस रेडियो नेशनल डे स्पेन (RNE) के लिए काम करते थे और थॉमस मोटरप्वाइंट नेटवर्क एडिटर्स  के डायरेक्टर जनरल थे. इसके साथ ही वो 30 साल तक स्पेन के अखबार एएस के रिपोर्टर भी थे.