ताज़ा खबर कोरोना खतरे के बीच मलेशिया एयरपोर्ट पर फंसे 280 भारतीय, लगा रहे मदद की गुहार.    |     भारत में कोई आर्थिक मंदी नहीं है- निर्मला सीतारमण.    |     राशिफल 11 सितंबर 2019.    |     राशिफल 27 अगस्त 2019.    |     अगर आप दिन में एक बार आहार ले रहे हैं …….    |    

थम गया लोकसभा चुनाव 2019 का चुनाव प्रचार, रविवार को वोटिंग, 23 को नतीजे

By DAYANAND MOHITE | published: मई 17, 2019 07:05 PM 2019-02-12T14:15:30+5:30

थम गया लोकसभा चुनाव 2019 का चुनाव प्रचार, रविवार को वोटिंग, 23 को नतीजे

शहर : राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के चुनाव प्रचार का अंत शुक्रवार शाम 6 बजे हो गया. इसके साथ ही इस पूरे चुनाव प्रचार का शोर पूरी तरह थम गया. अब वोट रविवार को डाले जाएंगे और 23 मई को परिणाम आएगा. अंतिम और सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इस चरण में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा पंजाब की सभी 13 सीटों पर आखिरी चरण में वोट डाले जाएंगे.आखिरी चरण में बिहार की 8, झारखंड की 3, मध् प्रदेश की 8, पंजाब की 13, पश्चिम बंगाल की 9, उत्तर प्रदेश की 13, हिमाचल प्रदेश की 4 और चंडीगढ़ सीट पर वोट डाले जाएंगे.

उत्तर प्रदेश में भी थम गया प्रचार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मिर्जापुर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी के समर्थन में रोडशो किया. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के झंडे भी रोडशो के दौरान नजर आए. सुभासपा उत्तर प्रदेश में भाजपा की सहयोगी है और 2017 के विधानसभा चुनाव में उसने चार सीटें जीती थीं. सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री भी हैं.

केन्द्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी गोरखपुर में स्कूटी रैली में शामिल हुईं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया और गोरखपुर में जनसभाएं कीं. सातवें एवं अंतिम चरण में राज्य की कुल 13 सीटों के लिए 19 मई को मतदान होना है और इसमें 167 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में सबसे अधिक 26 प्रत्याशी हैं जबकि बांसगांव (अनुसूचित जाति) सीट पर मात्र चार प्रत्याशी हैं.अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी, केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा (गाजीपुर) और अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर) मुकाबले में हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय भी चंदौली से एक बार फिर चुनाव लड़ रहे हैं. इस चरण में बात महागठबंधन की करें तो सपा आठ और बसपा पांच सीटों पर अपने प्रत्याशी लड़ा रही है.

पिछला

प्रज्ञा ठाकुर के जवाब के बाद पार्टी तय करेगी, उन पर क्या एक्शन लेना है: अमित शाह
प्रज्ञा ठाकुर के जवाब के बाद पार्टी तय करेगी, उन पर क्या एक्शन लेना है: अमित शाह

लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी दफ्तर में पी....

और पढो

आगामी  

राजनाथ सिंह बोले, 'जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35-ए की समीक्षा की जरूरत'
राजनाथ सिंह बोले, 'जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35-ए की समीक्षा की जरूरत'

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि जम्मू-....

और पढो