ताज़ा खबर कोरोना खतरे के बीच मलेशिया एयरपोर्ट पर फंसे 280 भारतीय, लगा रहे मदद की गुहार.    |     भारत में कोई आर्थिक मंदी नहीं है- निर्मला सीतारमण.    |     राशिफल 11 सितंबर 2019.    |     राशिफल 27 अगस्त 2019.    |     अगर आप दिन में एक बार आहार ले रहे हैं …….    |    

अब हर हफ्ते एनआईए कोर्ट में होना होगा पेश, साध्‍वी प्रज्ञा को झटका

By SHEETAL CHAVAN | published: मई 17, 2019 03:52 PM 2019-02-12T14:15:30+5:30

अब हर हफ्ते एनआईए कोर्ट में होना होगा पेश, साध्‍वी प्रज्ञा को झटका

शहर : bhopal

भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्‍याशी साध्‍वी प्रज्ञा को बड़ा झटका लगा है। मालेगांव बम धमाके से जुड़े मामले में जमानत पर बाहर चल रही साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अब हर हफ्ते कोर्ट में पेश होना होगा। मुंबई में स्‍पेशल एनआईए कोर्ट ने 2008 मालेगांव ब्‍लास्‍ट मामले के सभी अभियुक्‍तों को सप्‍ताह में कम से कम एक दिन कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। इस मामले में प्रज्ञा ठाकुर, ले.कर्नल प्रसाद पुरोहित और अन्‍य को अभियुक्‍त बनाया गया है। एनआईए कोर्ट में अगली पेशी 20 मई को होनी है। 

2008 में महाराष्‍ट्र के मालेगांव में हुए विस्‍फोट में प्रज्ञा को मुख्‍य अभियुक्‍त बनाया गया था। वहीं दो दिन पहले प्रज्ञा ठाकुर ने नराथूराम गोडसे को देशभक्‍त बताकर राजनीति में भूचाल ला दिया था। पहले 26-11 हमले में शहीद हेमंत करकरे पर अवादित बयान देकर हंगामा मचा दिया था। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद उन्‍हें जमानत पर रिहा किया गया है।

आगामी  

5 साल में PM की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 साल में PM की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।  ....

और पढो